देहरादून: उत्तराखंड चुनाव 2022 के बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। कैंट विधानसभा सीट से आठंवी बार लगातार विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है।
टिकट मिलने के बाद से ही सविता कपूर का जबरदस्त विरोध कैंट विधानसभा में देखने को मिल रहा है।बीजेपी के नेताओं ने परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी पार्टी पर लगाया है।
आज भी कैंट विधानसभा के तमाम नेताओ ने बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिन लोगो ने दावेदारी अपनी रखी थी वे सभी लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी नेता आदित्य चौहान विनय गोयल जोगेंद्र पुंडीर समेत अन्य नेता मौजूद रहे…
आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का पिछले साल दिसंबर 13 को निधन हो गया था।
कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं। कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।
अब देखना है जिस तरह से कैंट विधनसभा में विजेपी के अंदर घमासान मचा है । क्या पार्टी अब नाराज़ नेताओ को मनाएंगी या फिर ये अपना निर्दलीय उमीदवार घोषित करेंगे इस पर सबकी नजरें रहेंगी।