कुरुक्षेत्र 25 जनवरी :-
शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी स्कूलों में 24 या 25 जनवरी को सिक्योरिटी में सेफ्टी के बारे में कार्यशाला आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में यह कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से हुई, जिसका शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य विपिन शर्मा ने किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अनिल जिंदल ने विशेष तौर पर प्रतिभागियों को संबोधित किया और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बृज भूषण जिंदल और अंजू शर्मा रहीं। कार्यशाला में एएसआई सुरेंद्र कुमार ने रोड सेफ्टी व पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। वहीं एडवोकेट गगनदीप शर्मा ने पॉक्सो एक्ट में नशे की लत को छुड़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। डॉ. श्याम लाल ने कोविड व फर्स्ट एड के बारे में संबोधित किया। साइबर क्राइम के बारे में रश्मि गुप्ता व परीक्षा के समय तनाव व मनोवैज्ञानिक पहलुओं के बारे में शुचिता कंबोज ने विस्तृत जानकारी दी। मिड डे मील के बारे में नवीन गर्ग ने, संक्रमण रोगों के बारे में शालिनी और एसएमसी के बारे में अंजू शर्मा ने जानकारी दी। विद्यालय के वातावरण को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न विषयों पर बृज भूषण जिंदल ने संबोधित किया।
कार्यशाला में संबोधित करते एएसआई सुरेंद्र कुमार।