![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/01/sdsd.webp)
करौती गांव में रुपये के विवाद में चटकी लाठियां, युवक घायल
मेंहनगर क्षेत्र के करौती गांव में रुपये के विवाद को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। लाठी डंडा से जम कर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव निवासी 25 वर्षीय शमशाद पुत्र रऊफ की शादी उसके गांव में ही हुई है। शमशाद की सास का एक माह पूर्व निधन हो गया था। सास के बैंक खाता में रुपये थे। जिसके लिए सोमवार को लोग बैंक पर गए थे। शमशाद की पत्नी भी बैंक में गई थी। पैसा के देने लेन को लेकर बैंक में ही शमशाद व उसके साला में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद बैंक की कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद दोनो पक्ष घर चले गए। शमशाद का साले से रुपये को लेकर दूसरी बार विवाद हो गया। इस दौरान दोनो पक्ष में लाठी डंडा से मारपीट हो गई। सिर में चोट लगने से शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में शमशाद का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।