उतराखंड: ओम गोपाल ने थामा कांगेस का हाथ,सुबोध उनियाल से सीधी टक्कर,

देहरादून: टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही नाराज़ चल रहे भाजपा नेता ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले भी ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया था। और चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जाने की बात कही थी। जिसके बाद आज, देहरादून स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ऐसे में चर्चाएं है कि कांग्रेस पार्टी, ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि, इसकी स्थिति कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि ओम गोपाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को इसका बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा- जिलाधिकारी

Wed Jan 26 , 2022
कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा ।, जिलाधिकारीकन्नौज।आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा 26 जनवरी 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 08ः30 बजे ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एंव कर्मचारियों के साथ राष्ट्र गान का गायन करने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement