उतराखंड में भाजपा को एक और झटका लगा, विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांगेस का दामन,

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी और बड़ा झटका लगा है। टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी के बीजेपी के दामन छोड़ दिया है। धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीजेपी में शामिल के बाद पार्टी धन सिंह नेगी की टिकट काट सकती है। इसी वजह से धन सिंह नेगी बीजेपी छोड़ काग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस धन सिंह नेगी को टिहरी से टिकट दे सकती है।

टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी को जब से यह आभास हुआ कि किशोर उपाध्याय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। तब से वह लगातार किशोर उपाध्याय का विरोध कर रहे थे। और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर किशोर उपाध्याय को पार्टी में ना शामिल करने को लेकर भी गुहार लगाई थी। लेकिन किशोर उपाध्याय के बीजेपी में आते ही धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। और माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय और धन सिंह नेगी की टक्कर टिहरी विधानसभा सीट पर देखने को मिल सकती है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं ब्रेकिंग: भाजपा नेता पवन चौहान भाजपा का अलविदा कहा,

Thu Jan 27 , 2022
लालकुआं ब्रेकिंग पूर्व चेयरमैन एवं कद्दावर भाजपा नेता पवन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा, सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जिस पार्टी को सींचा और लालकुआं में इतना मजबूत बनाया उसने ही किया अनदेखा:- पवन चौहान पार्टी के खिलाफ बगावत […]

You May Like

Breaking News

advertisement