धनोल्टी: धनोल्टी के पूर्व विधायक व गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे महावीर रामगढ़ ने आज अपना नॉमिनेशन कर लिया है। महावीर रांगड़ में धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय ताल ठोकी है। महावीर रांगड़ बीजेपी से टिकट न मिलने को लेकर नाराज चल रहे थे। कुछ समय पहले धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने बीजेपी ज्वाइन की थी। और भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रीतम पंवार को अपना धनोल्टी में प्रत्याशी बनाया है।
धनोल्टी सीट पर वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भाजपा ने टिकट दिया है। प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय विधायक बने थे और पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे। धनोल्टी सीट पर पूर्व विधायक महावीर रांगड़ तैयारी कर रहे थे और उनका टिकट 2017 में भी भाजपा ने काटा था, लेकिन इस बार वह मुखर हो गए हैं। रांगड़ ने बताया कि वह कार्यकर्त्ताओं की भावना के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
धनोल्टी विधानसभा सीट टिहरी जनपद की छह सीटों में से एक है। इस सीट पर वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में कॉल दास कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में विजय रहे थे। 2007 में भाजपा के प्रत्याशी खजान जीते। वर्ष 2012 में महावीर सिंह रांगड़ भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजय रहे, जबकि 2017 में प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय रहे।