अयोध्या:——–
अभय सिंह होंगे गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
गोसाईगंज/ अयोध्या
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर पूर्व विधायक अभय सिंह पर भरोसा जताते हुए गोसाईगंज विधानसभा से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अभय सिंह को सपा का पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा उनके करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.। पूर्व विधायक अभय सिंह को टिकट मिलते ही 2022 में फिर से दोबारा विधायक निर्वाचित घोषित किए जाने की शुभकामना देने वालों का तांता लग गया है। उनके समर्थक और करीबी तथा पार्टी कार्यकर्ता उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें फैजाबाद अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से अभय सिंह को उन्होंने पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। अभय सिंह इसके पूर्व 2012 से 2017 तक नवसृजित विधानसभा गोसाईगंज के निर्वाचित सपा विधायक रहे हैं। उनके पिता पत्नी सहित समूचे परिवारी जनों को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र वासी शुभकामनाएं एवं जीत की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।