उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रोफेसर नोडल ऑफिसर एवं बीएलओ हुए सम्मानित

 जांजगीर-चाम्पा, 29 जनवरी, 2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्याे में संलग्न अधिकारियों,कर्मचारियों को उनके द्वारा 01 जनवरी 2021 के पश्चात सम्पादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के कार्यक्रम में पुरस्कृत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती लीना कोसम के द्वारा आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रोफेसर नोडल ऑफिसर एवं बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
     सम्मानित होने वालों में प्रोफेसर नोडल ऑफिसर पुरस्कार श्रेणी में शासकीय टी.सी.एल.स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक डाँ ईश्वरी बृजवासी सूर्यवंशी को उनके द्वारा मतदाता जागरूकता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बी.एल.ओ. पुरस्कार की श्रेणी में विधानसभा अकलतरा के मतदान केन्द्र क्रमांक- 111 रसौटा-2 के बी.एल.ओ. श्री उत्तीर्ण कुमार दुबे, विधानसभा जांजगीर-चाम्पा के मतदान केन्द्र क्रमांक 52 चांपा नगर पालिका परिषद-21 के बी.एल.ओ. श्री मोहन कुमार जोगी, विधानसभा सक्ती के मतदान केन्द्र क्रमांक -200 नया बाराद्वार-2 के बी.एल.ओ. श्री हरिशंकर धृतलहरे, विधानसभा चंद्रपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक- 236 डोमनपुर के बी.एल.ओ. श्रीमती रत्ना सारथी, विधानसभा जैजैपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक- 223 गुजिया बोड के बी.एल.ओ. श्री नीलकंठ तिवारी एवं विधानसभा पामगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक -76 ससहा-3 के बी.एल.ओ. श्री सतीश भारती को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अधिकारी,कर्मचारियों को पुरस्कार राशि बैंक खातों में जमा की जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में 17.98 लाख से अधिक लगाया गया कोरोना टीका, 11,53,684 को पहला और 6,44,379 लोगों को लगा कोविड का दूसरा डोज

Sat Jan 29 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी, 2022/  जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में अब तक 17.98 लाख कोरोना से सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका […]

You May Like

Breaking News

advertisement