रिर्पोटर मनोज शर्मा
जांजगीर-चांपा 29/1/2022/ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर लम्बित मंहगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता के माँगो के समर्थन में 28 एवं 29 जनवरी को प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। कोरोना काल में पहले प्रस्तावित सामुहिक अवकाश आंदोलन को परिवर्तित किया गया है, प्रदेश के कर्मचारी 28 से 31 जनवरी तक ट्विटर के माध्यम से अपनी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुचायेंगे। जांजगीर चाम्पा जिले में सभी कार्यालय के कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही एस परिहार, छ ग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह छत्रिय, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्म संघ से रामकिशोर शुक्ला, राजपत्रित अधिकारी संघ से डॉ व्ही के पैग़वार, शिक्षक संघ से धन्य कुमार पांडेय, शिक्षक फेडरेशन से शरद राठौर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से बी व्ही निर्मलकर, राज्य कर्मचारी संघ से आर जे वर्मा, व्याख्याता संघ से रमाकांत पांडेय, नियमित व्याख्याता संघ से राजकुमार साहू ,संयुक्त शिक्षक संघ से विकास सिंह, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ से फिरत किरण, लघु वेतन कर्म संघ से संजय राठौर, स्वास्थ्य संयोजक संघ से वीरेंद्र अहीर,विकास खण्ड संयोजक बलौदा से राधेश्याम शर्मा, अकलतरा से कमलेश्वर वैष्णव, नवागढ़ से कीर्तिविलास शर्मा, पामगढ़ से डॉ जैनेन्द्र सूर्यवंशी, बम्हनीडीह से मोहन यादव, अशोक राठौर, दिनेश राठौर, सूर्यपाल सिंह,अशोक कश्यप, पवन सिंह चंदेल, टीकम थवाईत, संतोष सिंह, मनमोहन गोंड़, मनहरण थवाईत, के के थवाईत ने की है।