भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार हैं खाटू श्याम : विकास दास महाराज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 317 वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित।

कुरुक्षेत्र,29 जनवरी : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा सलारपुर रोड़ स्तिथ टिक्का कॉलोनी में 317 वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर विकास दास महाराज ( मोहड़ा धाम ) ने खाटू श्याम जी की महिमा विस्तारपूर्वक बतायी।श्यामप्रेमी अजय गोयल, दिनेश गोयल, अरुण गोयल व सभी भक्तों ने विकास दास महाराज का स्वागत-सत्कार किया।खाटू श्याम की महिमा में विकास दास महाराज ने बताया कि खाटू श्याम जी को भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में जाना जाता है।राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर है जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। कार्यक्रम में गायक हर्ष गोयल सहित श्याम प्रेमियों ने बारी बारी से भजन सुनाए।आ गया खाटू वाला…., थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ…, खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, दिल की पतंग में सांवरे…, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ… और सालासर बालाजी के मधुर भजन वीर हनुमाना अति बलवाना… व दुनिया चले न श्रीराम के बिना… इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे। भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ताली कीर्तन में बताया गया कि कुरुक्षेत्र और किसी भी अन्य शहर में समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र से जुड़े श्यामप्रेमी के निवेदन पर नि:शुल्क श्री श्याम ताली कीर्तन किया जाता है।श्याम आरती में अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, डिम्पल गर्ग, डॉ.संतोष कुमार, राकेश मंगल,सुरेंद्र काठपाल, संजय चौधरी, पंकज सिंगला, पियान्शु तायल, मोहित तायल, वीरेंद्र सिंगला, सुशील गेरा, अशोक ग्रोवर,योगेन्द्र अग्रवाल, अनुज सिंगला, श्याम लाल गुप्ता, सतपाल बंसल, लविश,दीपक चंद, वरुण गोयल,कविता गोयल, रीटा गोयल, सोनिया गुप्ता,मीनू गोयल, डॉ. सीता देवी और स्वीटी मित्तल सहित अन्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित

Sat Jan 29 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पिहोवा,29 जनवरी :- गुदगुदी जंक्शन समूह, कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार सायं अम्बाला रोड स्तिथ गऊचरांद में सुरेन्द्र कुमार के निवास स्थान पर टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य एवं मां अन्नपूर्णा रसोई सैक्टर 13 मार्किट कुरुक्षेत्र के […]

You May Like

Breaking News

advertisement