हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा,29 जनवरी :- गुदगुदी जंक्शन समूह, कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार सायं अम्बाला रोड स्तिथ गऊचरांद में सुरेन्द्र कुमार के निवास स्थान पर टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य एवं मां अन्नपूर्णा रसोई सैक्टर 13 मार्किट कुरुक्षेत्र के संचालक अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का संचालन समूह संरक्षक जितेन्द्र बंसल ने किया।कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने कुशलक्षेम वार्ता के साथ-साथ सभी 14 ग्रुपों को और अधिक बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श करके सुझाव भी दिए।गुदगुदी जंक्शन द्वारा प्रत्येक माह टीम सदस्यों के लिए मासिक बैठक, सभी सदस्यों के परिचय के लिए परिचय सम्मेलन व 15-20 सदस्यों की मंत्रणा हेतु टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम किया जाता है। जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। सभी सदस्य एक दूसरे से परिचित हो रहे हैं साथ ही आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।अगला टी विद गुदगुदी कार्यक्रम कैथल में होगा।कार्यक्रम में सचिव सुनील अंगीरस, डॉ.भूपेंद्र शर्मा, अमर सिंह, कैलाश नाथ, नकक्षेद प्रसाद, अजय कुमार, गामा राम और अनिकेत आदि शामिल हुए।