हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – धर्मचंद वर्मा।
कुरुक्षेत्र 28 जनवरी :- भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महान स्वतंत्रता सैनानी लाला लाजपतराय की जयंती को लेकर स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर एवं कार्यक्रम सयोंजक कुलभूषण गोयल, विधायक सुभाष सुधा और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी सहित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सैनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंली अर्पित की। इस कार्यक्रम में श्रद्घाजंलि अर्पित करने वालो में बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री, जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास शर्मा, व्यवसाय प्रकोष्ठï के जिला संयोजक गौरव भट्टï, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रदीप कुंदरा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, व्यापार प्रकोष्ठï के जिलाध्यक्ष फतेहचंद गांधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. शंकुतला शर्म, कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, खरैती लाल सिंगला सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि लाला लाजपत राय अपने जीवन के आरंभिक काल से ही देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत थे। उन्होंने पंजाब में अंग्रेजों के विरूद्ध असहयोग आंदोलन, साईमन कमीशन का विरोध सहित आजादी की लड़ाई में बढ़चढ़ कर भाग लिया, इतना ही नहीं जलियांवाला बाग की घटना के बाद जिस प्रकार अंग्रेजों ने उनके शरीर पर लाठियों की बौछार की थी, उस पर उन्होंने कहा था कि उनके शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी अंगे्रजों के ताबूत की आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर योद्धाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं अपने बच्चों को सुनानी चाहिएं ताकि उनमें देशभक्ति की भावना जागृत रहे।विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश के वीर बलिदानियों की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंतियों को मनाना सबसे पहले उनकी सरकार एवं पार्टी ने शुरू किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हमारी सरकार द्वारा राज्य के 8800 स्थानों पर मनाया गया तथा देश में भी लाखों जगहों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इतना ही नहीं हमारी सरकार और पार्टी ने वीर बंदा बैरागी, गुरू गोबिंद सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह सहित अन्य महान विभूतियों की जयंतियों को मनाया गया। हमारी सरकार ने तीज-त्यौहार तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनकी वास्तविकता से जोडऩे का प्रयास भी किया है। हमारी सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनता की और सेवा करने के लिए काम कर रही है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से सबसे ऊंची स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाकर देश व दुनिया में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 177 देशों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की जिससे आज दुनियाभर में यह दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप से आज कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है तथा देश के जितने भी पुराने मुद्दे रहे हैं, उनको सुलझाया गया है।