हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877
अन्नदाता के दरबाजे पर पँहुची सरकार।
गुमथला गड़डू और ठसका मीरा जी के मृतक किसान को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने दिये 5-5 लाख।
कुरुक्षेत्र 30 जनवरी:- किसान आंदोलन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले हरियाणा के किसानों के परिजनों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। किसान संगठनों और मुख्यमंत्री के बीच हुई सहमति को अब सरकार धरातल पर लाने में जुट गई है। रविवार को पिहोवा में गुमथला गड़ू और ठसका मीरा जी के मृतक किसान के परिजनों को माननीय खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह जी के प्रयासों से भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने 5 -5 लाख रुपए की राशि घर जाकर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश के कुछ किसानों का देहांत हो गया था। जिनके परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने गुमथलागड़ू के मृतक किसान सुरेंद्र सिंह की विधवा गुरिंदर कौर ,ठसका मीरा जी के पाला राम की विधवा कमला देवी को घर जाकर 5-5 लाख रुपये राशि भेंट की l
इस अवसर पर राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग की सच्ची हितेषी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से किया अपना वादा निभाया है। सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार 36 बिरादरी की भलाई और बिना भेदभाव हरियाणा प्रदेश के विकास को समर्पित है। सीएम मनोहर लाल की नीतियों की बदौलत प्रदेश खुशहाली के पथ पर अग्रसर है। सैनी ने प्रदेशभर के मृतक किसानों को बीजेपी की तरफ से श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरकार किसान और कृषि को लेकर गंभीर है। किसान देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है । इस अवसर पर पिहोवा मण्डल अध्यक्ष राकेश पुरोहित,जिला सचिव रामकिशन दुआ,जिला कोषाध्यक्ष अजय गोयल,इस्माइलाबाद मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग,तरुणदीप बडेच, गुरप्रीत कंबोज,अंग्रेज गिल्ल, मनजीत बडेच, गुरलाल विर्क समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी मृतक किसान सुरेंद्र की विधवा गुरिंदर कौर को कि 5 लाख रुपये की राशि देते हुए।