![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220320-WA0074-768x1024.jpg)
तिर्वा इंदरगढ़ कन्नौज
हसेरन मे जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
हसेरन कस्बा मे तिराहे चौराहे पर ट्रांजिट बूथ बनाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। गांव गांव मे स्वास्थ्य कर्मी ने पोलियो अभियान चलाया। जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप
नगर क्षेत्र के गांव मे बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। दो बूंद जिंदगी के दिए गए।
इस संबंध मे चिकित्सा प्रभारी जगदीश निर्मल से बात की , तो बताया पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जगह जगह स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मी पोलियो की दवा पिलाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए , बताया घर घर जाकर भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कोई भी बच्चा न छूटे। सभी को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।