थाना- रानी की सराय
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व आडियों वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 21.03.22 को आवेदिका थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि विपक्षी राहुल पुत्र रामरतन यादव ग्राम तमौली थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदिका के साथ लगभग 13 से 14 माह से शादी का झाँसा देकर घर आकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा धमकी दी गयी कि यदि इसके सम्बन्ध में किसी को बताने पर आडियो रिकार्डिग वायरल कर दिये जाने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 83/2022 धारा 376 (3) /506 भा0द0वि0 व 3/ 4 पाक्सो एक्ट बनाम राहुल पुत्र रामरतन यादव ग्राम तमौली थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 22.03.2022 को प्र0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र रामरतन यादव उपरोक्त को बेलइसा चौराहा से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 83/2022 धारा 376 (3) /506 भा0द0वि0 व 3/ 4 पाक्सो एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
राहुल पुत्र रामरतन यादव ग्राम तमौली थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्र0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह का0 राहुल कुमार, का0 शिवम सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़