गैर समुदाय के युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज, गांव में स्थिति तनावपूर्ण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नदोसी परसाखेड़ा बरेली में एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
युवती के परिजनों के अनुसार, आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक युवक पिछले कई महीनों से गांव में आना-जाना कर रहा था और स्वयं को हिंदू बताकर आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ा रहा था। परिजनों का कहना है कि युवक ने धीरे-धीरे परिवार से परिचय बढ़ाया और युवती को अपने झांसे में ले लिया।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के दिन वे सभी एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान गैर समुदाय का मुस्लिम युवक दूसरे समुदाय की लड़की को घर के बाहर से अपने साथ ले गया। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की और आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला और कुछ लोग घर पर ताला लगाकर चले गए।
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है और थाना में तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि घटना के छह दिन बाद भी युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में जिला प्रशासन एवं थाना पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। तथा कुछ संगठनों ने भी हिन्दू समाज की लड़की को शीघ्र बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
परिवार के अनुसार, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की, जहां से युवती की शीघ्र बरामदगी के निर्देश संबंधित थाना पुलिस को दिए गए हैं।
इधर, युवती की बरामदगी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और गांव में दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बारादरी पुलिस ने जिला बदर व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Wed Feb 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आने वाली थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर वादिनी से स्पा सेंटर चलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement