वित्तविहीन बेसिक विद्यालयों के मान्यता मानक में संशोधन एवं जिला पंचायत द्वारा नक्शा सत्यापित करने की अनिवार्यता

. रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

वित्तविहीन बेसिक विद्यालयों के मान्यता मानक में संशोधन एवं जिला पंचायत द्वारा नक्शा सत्यापित करने की अनिवार्यता

को समाप्त करने हेतु वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों विद्यालय संचालकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि प्रदेश के अन्य मंडलों के अंतर्गतगत आने वाले जनपदों में प्राइमरी अथवा जूनियर स्तर की मान्यता लेने में जिला पंचायत द्वारा मानचित्र का सत्यापन नहीं कराया जा रहा है, जबकि रायबरेली जनपद में इसे अनिवार्य किया गया है। जिला पंचायत से विद्यालयों का मानचित्र प्रमाणित करवाने हेतु सर्वप्रथम विद्यालय भूमि को कामर्शियल करवाना पड़ता है। जो अत्यधिक जटिल प्रक्रिया है। और इन दोनों मानकों को पूरा करने में बहुत ही अधिक समय और अधिक धन का दुरुपयोग होता है। जिसकी वजह से जनपद के सैकड़ो विद्यालयों की मान्यता नहीं हो पा रही है। जबकि इन विद्यालयों ने शेष सभी मान्यता संबंधित मानक पूर्ण किए हुए हैं।
अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बीएसए राहुल सिंह जी से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि रायबरेली जनपद में भी प्राइमरी व जूनियर स्तर की मान्यता हेतु जिला पंचायत द्वारा मानचित्र के सत्यापन की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता उपरांत मान्यता में मानक संबंधी संशोधन हेतु आश्वासन दिया।
इस मौके पर राम अभिलाष यादव, कुसुमचंद्र यादव, कंचन सिंह, रमाकांत पांडेय, विनय मौर्य, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवेंद्र चौधरी के द्वारा निर्मित एंटी-स्लीप अलार्म गॉगल्स

Tue Oct 7 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत शिवेंद्र चौधरी के द्वारा निर्मित एंटी-स्लीप अलार्म गॉगल्स यह कैसे काम करता है (समस्या विवरण) चश्मे (या चश्मे) का उपयोग करके एंटी-स्लीप अलार्म परियोजना एक लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक परियोजना है, जिसे अक्सर एड्रिनो जैसे माइक्रोकंट्रोलर के साथ बनाया जाता है। इसे नींद आने का पता लगाने और […]

You May Like

advertisement