UPHC सी.बी.गंज द्वारा भूजल सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण शपथ का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : UPHC सी.बी.गंज द्वारा भूजल सप्ताह के अंतर्गत Woodrow School में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण एवं भूजल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन में भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में UPHC सी.बी.गंज की चिकित्सा प्रभारी (MOIC) डॉ. मधु गुप्ता की पहल पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे जल का सदुपयोग करेंगे, जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझेंगे, वर्षा जल संचयन को अपनाएंगे तथा दूसरों को भी भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस जनजागरूकता अभियान को Inner Wheel Club Glory Plus का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। क्लब की सदस्य अफज़ा, अनीता, सुनीता, रीना, दीपाली, वैशाली, सुरभि, डॉ. ममता पराशर, डॉ. ऋतिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता एवं डॉ. कविता पाण्डेय ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम में Woodrow School के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं UPHC सी.बी.गंज के स्टाफ सदस्य हिरदेश, सरिता, मनमोहन एवं शाहिद सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मधु गुप्ता ने Woodrow School के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों तथा Inner Wheel Club Glory Plus के सभी सदस्यों का सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से ही जल संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” तथा “जल है तो कल है – भूजल बचाएँ, भविष्य सुरक्षित बनाएँ” के सामूहिक उद्घोष के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री सलीम अहमद पहुंचे अजमेर, दरगाह शरीफ में की जियारत

Sun Jul 19 , 2026
​अजमेर (VV NEWS ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली): कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष, कर्नाटक सरकार में चीफ व्हिप और कैबिनेट मंत्री सलीम अहमद साहब अपने अजमेर दौरे के दौरान विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। यहाँ उन्होंने मखमली चादर और अकीदत के फूल […]

You May Like

Breaking News

advertisement