
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे नगर पंचायत द्वारा जेसीबी से नाले की सफाई कराते समय नाले का सिलप तोड़ कर हटाया दिया गया था। मोहल्ले वालों के कहने पर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने नाले पर स्लिप डलवाने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद 2 सितंबर तक नाले की स्लिप डलवाने का कोई समाधान हुआ ।
स्थानीय मोहल्ले वालों का लोगों का आरोप है। कि 22 अगस्त को नगर पंचायत के ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने 23 अगस्त को नाले पर स्लिप डलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी स्लिप नहीं डाली गई। खुले नाले के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों एवं गली में रहने वाले छोटे बच्चों के साथ कभी भी गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा नाले में गिरकर घायल होता है या कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी।
मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल नाले पर स्लिप डलवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।


