
जिला चिकित्सालय से उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिला कारागार से महिला अभियुक्ता ममता देवी (48 वर्ष) W/O पप्पू वाल्मीकि नि0 तुला PS इज्जतनगर, बरेली को PS फरीदपुर पर पंजीकृत FIR 424/25 U/S 137(2)/87/127(4)/115(2)/64(2)(m)/61(2) बीएनएस, 5जे(2)/5आई/6/16/17 पॉक्सो एक्ट में मा0 न्यायालय अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, बरेली में पेशी हेतु लाया गया था। पेशी के दौरान तबीयत खराब होने पर महिला अभियुक्ता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
महिला अभियुक्ता जिला चिकित्सालय में बाथरूम जाने के बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। उसकी निगरानी हेतु पुलिस लाइन बरेली से म0हे0कां0 1286 नूतन सिसोदिया PNO-112700515 एवं म0कां0 720 रिंकी PNO-214075359 की ड्यूटी लगाई गई थी।
महिला अभियुक्ता की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर तलाश/दबिश की कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा दोनों महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।


