Uncategorized

पिहोवा श्री गोविंदानंद आश्रम ठाकुर द्वारा 41 कलश यात्रा का भव्य आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब

पिहोवा, संजीव कुमारी 7 अक्टूबर : पिहोवा में आज धार्मिक उल्लास और आस्था से ओत- प्रोत वातावरण उस समय देखने को मिला जब श्री गोविंदानंद आश्रम ठाकुर द्वारा आगामी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर 41 कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पवित्र यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और पूरे नगर में हर-हर नाम के जयघोष से भक्ति का अनोखा माहौल निर्मित हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ षडदर्शन साधुसमाज की संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं और महिलाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ का प्रतीक है, बल्कि समाज में धार्मिक एकता और संस्कारों के प्रसार का भी संदेश देती है।
कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर शामिल हुईं और मार्ग में भजन- कीर्तन व संकीर्तन के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने जगह- जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, वहीं श्रद्धालुओं ने कथा आयोजन को लेकर गहरी श्रद्धा और उत्साह व्यक्त किया। बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एक महीने तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भक्तजन श्रीकृष्ण की लीलाओं और दिव्य उपदेशों का रसपान करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से पिहोवा में न केवल धार्मिक वातावरण जीवंत हुआ बल्कि अध्यात्म और भक्ति की गंगा भी प्रवाहित होती नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel