सांड के झुंड ने किया ग्रामीण पर हमला, अस्पताल में भर्ती
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : दवा लेने जा रहे ग्रामीण पर जंगली साड के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर उपचार ले लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताविक थाना भुता के गांव फैज नगर का रहने वाला 60 वर्षीय अमर सिंह ने बताया कि अपने घर से भुता से सीएससी सेमतर पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर जंगली सांड का झुंड खड़ा था। जिसके बाद अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो बेहोश अवस्था में अमर सिंह पड़े हुए थे। वहीं, एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमर सिंह का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।