सावन मंगला गौरी पूजन में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु

सावन मंगला गौरी पूजन में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन का 8 वां मंगला गौरी पूजन हुआ।

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है तो मंगलवार को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में सावन का आठवां मंगला गौरी पूजन हुआ। पूजन में पटियाला से यजमान अशोक शर्मा एवं सुषमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप है। मंगला गौरी पूजन से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कुलवंत सिंह एवं दीपक शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
पूजन उपरांत सावन मंगला गौरी का महत्व बताते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रदेश स्तरीय बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर मंथन किया,

Tue Aug 22 , 2023
राजकुमार केसरवानी उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की यहां आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर मंथन करते हुए मीडिया संगठनों का आह्वान किया गया कि मौजूदा दौर में पत्रकार हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के […]

You May Like

Breaking News

advertisement