
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण मे वूमेन वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा में कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य जी द्वारा श्री कृष्ण और सुदामा मार्मिक वर्णन किया गया । तथा इसके अलावा श्रीमदभागवत व्यास पूजन के वारे मे बताया ,शुक्र देव की विदाई की कथा विस्तार से बताई। तथा कथा का आखिरी दिन होने पर सभी ने फूलों की होली का आनंद लिया।अन्त मे व्यास जी द्वारा यह भजन” बड़ी दूर से चलकर आया हू कान्हा तेरे दर्शन के लिए वृंदावन मे राधे जी का नाम जपना तुझे श्याम मिल जायेंगे।भजन आदि गाकर कथा का विश्राम हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंजरी सक्सैना,मोनिका अग्रवाल,लेखा खंडेलवाल,कुसुम सिंह शोभा सक्सैना आयुष बंसल,दीप्ति गंगवार,मंजू गुप्ता,रंजना अग्रवाल, सीमा पूनम, गीता, संदीप अग्रवाल,हरि पाल सिंह दिनेश जौहरी,पराग रस्तोगी, लकी शर्मा,अनिल कुमार सकसेना, प्रकाश चन्द्र शर्मा,वैभव शर्मा आदि काफी संख्या मे भक्तजन उपस्थित हुए।


