
लगभग 13 वर्षां से चल रही 151वीं मासिक बस यात्रा की खुशी में किया गया मां भगवती का शुकराना
(पंजाब) फिरोजपुर 26 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर की सामाजिक संस्था एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी धार्मिक स्तर पर भी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है आज धर्म के प्रचार हेतु एवं 151वीं मासिक बस यात्रा के संदर्भ में माता रानी के सुंदर पावन ध्वजों की नगर यात्रा स्वामी विद्यानंद महाराज जी के सानिध्य में मंदिर नीलकंठ से निकाली गई जहां पर मंदिर कमेटी के संचालक श्री कमलेश वोहरा जी द्वारा सभी पहुंची हुई धर्म प्रेमी संगत का अभिनंदन किया गया और पूजनीय पंडित राजपाल शास्त्री जी द्वारा विधिपूर्वक ध्वजा पूजन करवाया गया।
सोसाइटी की मातृ शक्ति द्वारा भक्तिमय भजन गाकर एवं हर्षउल्लास से नाचते हुए ध्वज यात्रा को मंदिर धनीराम डेरा स्थित विश्राम दिया गया।
एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के संचालक सरबजीत शर्मा सनी ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर मां अन्नपूर्णा रसोई के सहयोग से चाय प्रसाद की व्यवस्था की गई उन्होंने बताया कि 28जून को 151 वीं मासिक बस यात्रा जो हर महीने चलती है मां चिंतपूर्णी जी मां ज्वाला जी दरबार में ये पावन ध्वजा सहित रवाना की जाएगी सोसाइटी द्वारा ये बस यात्रा की सेवा लगभग पिछले 13 वर्षां से चलाई जा रही है और माता रानी की कृपा से एवं आप सभी सहयोगी साथियों के साथ से आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर पवन भाटिया संदीप मोंगा मोंटी शर्मा शुभ झांजी बिट्टू शर्मा जिम्मी, अर्जुन, रवि भारद्वाज मानव चुग राजेंद्र मोंगा ऋतिक धीरज हैप्पी बजाज दानिश नारंग विकी हांडा, संदीप मोंगा, बिट्टू गुलाटी,इंद्रजीत बटिया सहित समिति की मातृशक्ति उपस्थिति रही।


