समाजसेवा में अगृणिय सेवा भारती द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्थल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलो से सेवा भारती के पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया

कार्यक्रम में महामहिम गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि आरएसएस के उत्तर क्षेत्री प्रचारक बनवीर सिंह मुख्य वक्ता था।

फिरोजपुर 10 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब प्रधान अमृत सागर ने की। दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शहरो से आए विद्यार्थियो ने देश भक्ति के गीत, स्किट व भगत सिंह के फांसी का वृतांत पेश किया। डून जूनियर स्कूल के बच्चो द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति भी दी गई। आयोजको द्वारा मुख्यातिथि को रामनवमी के शुभावसर पर देवी तालाब मन्दिर के माता के आर्शीवाद की चुन्नरी तथा श्रीफल भेंट किया।
बनवीर सिंह ने देशभक्तो की शहादत के बारे में बताया। उन्होंने गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान तथा भाई जैता जी की वीरता के बारे में सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हजारो वर्ष प्राचीन है और इसमें बलिदान और त्याग का विशेष महत्तव दिया गया है। उन्होंने कहा देश प्रेम की भावना रखना हरेक के लिए अति महत्तवपूर्ण है और सभी को देश की अमन-शांति, सुरक्षा के मध्यनजर हमेशा कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल बनवारी लाल ने सभी को देशभक्ति, धर्म को मानने तथा रिश्वत ना लेने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय में देश भक्ति की भावना होना जरूरी है और इसी भावना के माध्यम से हम अपने देश को तरक्की के मार्ग पर लेकर जा सकते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के छह सीमावर्ती जिलो की सुरक्षा के लिए वह लगातार दौरे कर रहे है और उनका उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इंसान को रिश्वत लेने तथा बुरे कार्यो से परहेज करना चाहिए और ऐसा करने से आत्मा की जो शांति मिलती है, वह कुरीतियो में फंसकर कभी नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि हरेक नागरिक को अपने धर्म मुताबिक परमात्मा का सुबह-शाम धन्यवाद करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री प्रदीप वाष्र्णेय, धर्मपाल बांसल, रैडक्रास सैक्रेटरी अशोक बहल, अशोक गर्ग, एडवोकेट योगेश गुप्ता, राकेश प्रभाकर, राकेश शर्मा, रजनीश शर्मा, तरलोचन चोपड़ा महामंत्री, कमल कालिया कोषाध्यक्ष, मुकेश गोयल ,प्रवेश सीडाना ,जगदेव सिंह, प्रताप सिंह प्रदीप गुप्ता ,नमन गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:बंधुत्व प्रेम के बिना रामराज्य संभव नहीं:स्वामी निर्मल शरण

Sun Apr 10 , 2022
कन्नौज । श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में राम काज सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीराम कथा के विश्राम दिवस की कथा में स्वामी निर्मल शरण महाराज ने बताया जब भगवान राम वनवास की अवधि पूरी कर अयोध्या आए और सब से मिले राम जी भैया भरत […]

You May Like

advertisement