सोमवती अमावस्या भगवान शिव भक्ति का ही पर्व है : महंत जगन्नाथ पुरी

सोमवती अमावस्या भगवान शिव भक्ति का ही पर्व है : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में अमावस्या पूजन हुआ।

कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अमावस्या पूजन किया व अभिषेक हुआ। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा यजमान विजयंत शर्मा, सोमनाथ, प्रभु दयाल और उनके परिवार के सदस्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं अभिषेक सम्पन्न करवाया। महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार त्यौहारों के बीच सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पितरों की कृपा व शांति के साथ शिवभक्ति का भी पर्व है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सोमवती पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर किन्नर वर्ग महंत गुरमीत कौर, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कमल, रजत, सुनयना व कमलेश इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से दूर बुजुर्गों ने मनाया दीपावली का त्यौहार

Mon Nov 13 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से दूर बुजुर्गों ने मनाया दीपावली का त्यौहार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दीपों से जगमगा उठा प्रेरणा वृद्धाश्रम। कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : घरों से निकाले, अपनों द्वारा नकारे व अपनों से दूर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए धर्मनगरी […]

You May Like

advertisement