विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर जिले की आगामी कार्यक्रमों एवं नगरों व प्रखंडों के संगठन विस्तार हेतु एक विशेष बैठक होटल ग्रैंड में जिला अध्यक्ष विजय बहल की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

फिरोजपुर 22 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर जिले की आगामी कार्यक्रमों एंव नगरों व प्रखंडों के संगठन विस्तार हेतु बैठक आज होटल ग्रांड फिरोजपुर शहर नगर में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विजय बहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे रहे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री अजय जैन ने संगठन की जानकारी विस्तार रूप से रखी व समाज में चल रही गतिविधियों को ध्यान मे रखते हुये हिन्दू व सिख परिवारों के लोगों को अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने को प्रेरित किया। संगठन विस्तार हेतु फिरोजपुर शहर व छावनी नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित की जिसमे फिरोजपुर शहर नगर से विहिप नगर अध्यक्ष बृजभूषण धवन, नगर उपाध्यक्ष रणधीर जोशी, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सलवान, नगर मंत्री विनोद हांडा, नगर सह मंत्री हनी शर्मा, नगर विधि प्रकोष्ठ प्रमुख एडवोकेट जगदीश कक्कड़, नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश शर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक प्रदीप शर्मा, नगर मिलन केंद्र प्रमुख चेतन शर्मा व फिरोजपुर छावनी नगर से नगर अध्यक्ष तरसेम पाल व आदि नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाय गए, कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग सेवा प्रमुख संजीव शर्मा, विहिप जिला मंत्री नरेश गोयल, विहिप जिला उपाध्यक्ष सूरज मेहता, विहिप जिला मठ-मंदिर अचर्क संपर्क प्रमुख कैलाश शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल धवन, छावनी नगर मंत्री विकास गुप्ता, छावनी नगर उपाध्यक्ष योगेश बंसल, छावनी नगर संयोजक प्रथम मनी पेहवाल, छावनी नगर गौ रक्षा प्रमुख निखिल राजपूत, छावनी नगर अखाडा प्रमुख वंश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement

call us