मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से कुल 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति विद्यालय को की गई।
विधायक का लोगों ने धन्यवाद किया
अररिया
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से कुल 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति विद्यालय को की गई। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के हेड मास्टर मो रईस आलम ने बताया कि फारबिसगंज विधायक मंचन केशरी द्वारा मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरवारी झिरूआ , फारबिसगंज जिला अररिया को 60 जोड़ी बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरवारी झीरवा के पोषक क्षेत्र के लोगों ने विधायक का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया है। एचएम ने कहा कि फारबिसगंज विधायक मंचन केसरी का यह उत्कृष्ट सराहनीय कार्य उनके विद्यालय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता एवं शिक्षा के प्रति अटूट प्रेम और विश्राम को दर्शाता है। उनका यह उत्तम सराहनीय कार्य फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के हित में उन्नति का कार्य करेगा। एचएम रईस आलम ने कहा कि स्कूल में अब बच्चे को बैठने के लिए कोई परेसानी नही होगी। इससे बच्चों का ठहराव स्कूल में पूर्व से अधिक होगा। विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामीण पुरवारी झिरुआ की तरफ से एकबार पुन: विधायक को आभार और धन्यवाद दिया है। विधायक के इस पुनित कार्य से पोषक क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। खासकर बच्चों में भी उत्साह का माहौल है।