भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत।

जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए मदन लाल चौधरी।

आजमगढ़। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में भारतीय सभ्यता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रथम बार लखनऊ से चलकर आए बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने कहा की आजमगढ़ की यह हमारी पहली बैठक है, पार्टी को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष मदन लाल चौधरी को नियुक्त किया गया है। आने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हम अपने लोगो को उतारेंगे।
वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय मौर्या मंजय ने पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा की जल्द ही हमारी पार्टी एक बड़ी जनसभा करेगी और आगामी नगर निकाय चुनाव में सभासद से लेकर चेयरमैन तक को उतारने की बात कही। कहा की पूर्वांचल की चौबीस सीट पर चुनाव लडेंगे। और पार्टी की मुख्य नीतियों के बारे में बताते हुए कहा की पूर्वांचल राज्य बनाने और आजमगढ़ को राजधानी बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार राय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिलेश सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव, वीरेन्द्र कुमार धानुक राष्ट्रीय संयोजक, एवं जितेन्द्र कुमार राजपूत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आजमगढ़ जिले से आशीष मौर्य, प्रधान, अखिलेश राय, राजकमल आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ पहुंचा डीएम कार्यालय

Sat Sep 24 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ पहुंचा डीएम कार्यालय। पुरानी मान्यता नियमावली ही यथावत रखी जाय। आजमगढ़। राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ पुरानी मान्यता नियमावली जारी रखने के सम्बन्ध में सीएम के नामित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांग करते हुए कहा कि आज तक जो भी […]

You May Like

advertisement