हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने खड़े किए सवाल

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने खड़े किए सवाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के निवास पर पहुंचे इनैलो नेता अभय चोटाला।
अभय चोटाला बोले सरकार बताए विदेशों से आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सरकार के पास कितने आंकड़े। विधानसभा में उठाएंगे सारा मामला।

कुरुक्षेत्र, 28 नवम्बर : कुरुक्षेत्र की धरती से करीब तीन दशक पूर्व अमेरिका में जाकर सफल व्यवसाय स्थापित करने अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उनके पिता जी लक्ष्मी चंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करने इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला पहुंचे। उन्होंने जोशी से कहा कि वे चुनावों के चलते समय पर शोक व्यक्त करने नहीं पहुंच पाए। जबकि इस दौरान उनसे फोन पहले कई बार बात हो चुकी है। इसी अवसर पर कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बात करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि नरेंद्र जोशी तथा उनके कई साथी वर्षों से विदेश से विशेष तौर गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र आते हैं। लेकिन क्या सरकार बता सकती है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए सरकार ने कितनी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कनाड़ा तथा अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के नाम से जो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं सरकार विदेश से कितने पर्यटक व यात्री लेकर आई है। सरकार के पास कोई डाटा है। चौटाला ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के नाम पर केवल एक गिरोह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कहने को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है लेकिन उन्होंने खुद देखा है कि कुरुक्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। चौटाला ने सरकार से सवाल किया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के नाम पर कुरुक्षेत्र में विदेशों से कितने यात्री बीते वर्षों से आए हैं। विदेशों से आने वाले यात्रियों को कितनी यातायात व्यवस्था की गई। विदेश से आने वाले लोगों के ठहरने व खाने की क्या व्यवस्था है। विदेश के यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए कितने गाइड एवं सुचना केंद्र हैं। चौटाला ने कहा कि वह इस पूरे विषय को विधानसभा में रखेंगे। सरकार केवल अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के नाम पर जनता के खून पसीने की कमाई की बर्बादी कर रही है।
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के आवास पर इनैलो नेता अभय चौटाला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की शीतकालीन सावधानियां बरतने की तैयारी</em>

Mon Nov 28 , 2022
उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की शीतकालीन सावधानियां बरतने की तैयारी आगामी कोहरे के मौसम के दौरान समयपालनबद्धता और संरक्षा पर बल रेलपथों को पार करने की घटनाओं को रोकने पर बल फिरोजपुर 28 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री आशुतोष […]

You May Like

Breaking News

advertisement