बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी निकला बालिग भेजा गया जेल

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी निकला बालिग भेजा गया जेल

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : घर में घुसकर 12 वर्षीय बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी बालिग निकला। पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गिरफ्तार किए जाने पर खुद को नाबालिग बता रहा था।
जानकारी के मुताविक इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अनुज कश्यप को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पहले तो स्वयं को नाबालिग बताकर बेगुनाह बताता रहा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची से उसने छत के रास्ते घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध पर नाबालिग के मुंह में कपड़े ठूंसकर टीवी की आवाज तेज कर दी। जिससे किसी को चिल्लाने की आवाज न सुनाई दे। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह एक सेनेटरी की दुकान पर काम करते हैं। जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करती है। आरोप है कि आरोपी अनुज ने छत पर पीछे के रास्ते चढक़र घर में घुस आया। इस दौरान घर में कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी ने कुत्ते की पिटाई कर उसे बांध दिया। जिसके बाद उनकी बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
वहीं एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी स्वयं का नाबालिग बता रहा था।लेकिन जांच में पता चला कि वह बालिग है। न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान में महिलाओं के लिए योग बहुत आवश्यक : विमलेश

Tue Apr 11 , 2023
वर्तमान में महिलाओं के लिए योग बहुत आवश्यक : विमलेश। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महिलाओं ने उत्साह के साथ किया योग। कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : भारतीय योग संस्थान (पंजी.) दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार को कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में जिला स्तर पर 57 वां स्थापना […]

You May Like

Breaking News

advertisement