दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना – मुबारकपुरः दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –दिनांक 11.10.2025 को थाना मुबारकपुर पर पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री प्रातः लगभग 08.30 बजे विद्यालय जाने के लिए घर से निकली, किंतु विद्यालय नहीं पहुँची और न ही घर वापस आई। काफी तलाश के पश्चात भी कोई सुराग न मिलने पर इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 446/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।विवेचना चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 मुरारी मिश्र द्वारा संपादित की जा रही थी। विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम जिगरसंडी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित की गई।गिरफ्तारी का विवरण –प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 29.10.2025 को समय लगभग 11.00 बजे, मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम जिगरसंडी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम नीबी अंडरपास थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –नाम – अरुण कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ राम, निवासी – ग्राम जिगरसंडी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़उम्र – लगभग 22 वर्षपंजीकृत अभियोग –मु0अ0सं0 446/2025, धारा 137(2), 87, 60 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 मुरारी मिश्र
  2. हे0का0 रविन्द्र सिंह
  3. हे0का0 भानू पाण्डेय
    थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में किया गया जागरूक

Thu Oct 30 , 2025
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement