रुड़की/हरिद्वार: बी डी इंटर कॉलेज में शहीदी दिवस मनाया

रुड़की/हरिद्वार: बी डी इंटर कॉलेज में शहीदी दिवस मनाया गया,
सागर मलिक
आज दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद दिवस के अवसर पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में शौर्य दीवार के सम्मुख अपनी देश की माटी से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले तथा देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाध्यापको, स्वयंसेवी शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि सरदार भगत सिंह,राजगुरु तथा सुखदेव ने शौर्य,साहस एवं वीरता का वीरता का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इन सभी क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही हम सब भावी संताने स्वच्छंद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने महान क्रांतिकारियों को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम उनके बलिदान को याद कर सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें। संजय गर्ग ने बताया कि जो उम्र नौजवानों के खेलने खाने की होती है,उस 22-23 वर्ष की उम्र में सरदार भगत सिंह,राजगुरु तथा सुखदेव ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने अपने बलिदान से यह साबित कर दिया कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा किसी भी लोभ,लालच तथा डर से बड़ा होता है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जूनियर हाई स्कूल रोहलकी के प्रधानाध्यापक विनेश सैनी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार सैनी, प्रदीप सैनी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोहलकी के स्वयंसेवी शिक्षिका श्रीमती निधि,श्रीमती संगीता गुप्ता,कु प्रिया,कु अनु शर्मा, बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर के वरिष्ठ शिक्षक संजय पाल,निखिल अग्रवाल सैयद त्यागी राजकुमार,अशोक,लोकेश अनु शर्मा आज उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे, सीएम धामी का भव्य रोड़ शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कई घोषणाएं

Mon Mar 24 , 2025
उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे, सीएम धामी का भव्य रोड़ शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कई घोषणाएंसागर मलिक देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथिजिला स्तरीय कार्यक्रमों में सांसद, कैबिनेट मंत्री व विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि उत्‍तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर रविवार को […]

You May Like

advertisement