उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे, सीएम धामी का भव्य रोड़ शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कई घोषणाएं

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे, सीएम धामी का भव्य रोड़ शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कई घोषणाएं
सागर मलिक

देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि
जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सांसद, कैबिनेट मंत्री व विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि

उत्‍तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर रविवार को तीन साल बेमिसाल की थीम पर राज्‍यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो किया। इसके लिए परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। यहां विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए और विकास योजनाओं के बारे बताया। इस दौरान तीन साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा गया।

सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर हर जिले में कार्यक्रम
प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सांसद, कैबिनेट मंत्री व विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शासन ने इन सभी की जिलेवार सूची जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे जिलों में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और उनमें शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों को अपनी ओर से भी आमंत्रित करें।
सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में रविवार को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पौड़ी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट मौजूद होंगे।

चमोली में होने वाले कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऊधम सिंह नगर में होने वाले कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नैनीताल में सांसद अजय भट्ट, हरिद्वार में राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी, उत्तरकाशी में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, चंपावत में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत, पिथौरागढ़ में विधायक बिशन सिंह चुफाल व बागेश्वर में होने वाले कार्यक्रम में विधायक सुरेश गडिय़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 साल, तीन बड़े बदलाव: वादों से हकीकत तक का सफ़र! तीन साल के जश्न से निकली रोजगार की तीन गारंटी

Mon Mar 24 , 2025
3 साल, तीन बड़े बदलाव: वादों से हकीकत तक का सफ़र! तीन साल के जश्न से निकली रोजगार की तीन गारंटी,सागर मलिक तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी उपनल व संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनेगी छात्रों-युवाओं पर फोकस, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी […]

You May Like

advertisement