आदि कर्मयोगी अभियान

विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आदि साथियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोंडागांव, 12 सितंबर 2025/ जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड केशकाल के क्लस्टर धनोरा, करमरी, खालेमुरवेन्ड एवं बटराली में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स  द्वारा क्लस्टर के सभी आदि साथियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पश्चात क्लस्टर के स्कूल का सर्वे कार्य का सभी आदि साथियों द्वारा एक मानचित्र बनाया गया, जिसमें उस पारा में उपलब्ध सभी संसाधनों का चित्रण कर उनके बेहतर उपयोग हेतु सार्थक चर्चा की गई। साथ ही उस पारा में उपलब्ध बंजर भूमि में शीघ्र फलदार पौधारोपण कर भविष्य में पंचायत का स्रोत बनाने पर सहमति मिली। उल्लेखनीय है कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं है बल्कि सामुदायिक सहभागिता से शासकीय योजना का लाभ गांव के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना इसके उद्देश्य है। इस अभियान के तीन मूल घटक हैं जिसमें सेवा, समर्पण और संकल्प शामिल है। इस अभियान को प्रत्येक गांव आदि साथियों की सहायता से जन आंदोलन में बदलकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तोरण वर्मा मंडल संयोजक केशकाल , सेवक राम ठाकुर वन क्षेत्रपाल केशकाल , श्री अरुण मरकाम शिक्षक, श्रीमती रुक्मणी सिंहा पर्यवेक्षक, डॉ हेमा नेताम चिकित्सा अधिकारी, अभिषेक राठौर कार्यक्रम अधिकारी एवं सुनील यादव प्रयोगशाला परिचायक शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोण्डागांव जिला अस्पताल ने रचा इतिहास

Fri Sep 12 , 2025
पहली बार लेप्रोस्कोपिक पद्धति से सफल किडनी ऑपरेशन – आर्थिक तंगी झेल रही महिला को मिला नया जीवन कोण्डागांव, 12 सितंबर 2025/ कोंडागांव जिला लगातार स्वास्थ्य के छेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, 4 सितंबर 2025 का दिन भी जिले के लिए एतिहासिक दिन रहा। कोण्डागांव जिला अस्पताल […]

You May Like

advertisement