Uncategorized

आदिना रहमान ने किया क़ुरआन मुक़म्मल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 14 वर्षीय आदिना रहमान, जो बरेली के खन्नू मोहल्ला की रहने वाली हैं और ( स्पेशल चाईल्ड) चल नही पाती हैं, ने कुरआन शरीफ को मुकम्मल (खत्म) कर लिया। यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी इबादत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
9 साल की उम्र से वे हर रमज़ान में रोज़े रखती आई हैं, और आज उन्होंने कुरआन पूरा पढ़/रट लिया। वे क्रिस्टल इंग्लिश स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा हैं। उनके पिता ज़िया उर रहमान और माँ मेहनाज़ रहमान ने बताया कि इस खुशी में घर पर जश्न मनाया गया, और मग़रिब के समय पूरे परिवार के साथ रोज़ा इफ्तार किया।
आदिना का जज़्बा और हिम्मत सचमुच काबिल-ए-तारीफ है। अल्लाह तआला उन्हें और मजबूती दे, उनकी इबादत कबूल फरमाए, और ऐसी ही नेक राह पर चलने की तौफीक अता फरमाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel