अलविदा माहे रमज़ान: आंसुओं और दुआओं के साथ विदाई, रोजेदारों ने माँगी देश तरक़्क़ी की दुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक/समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने इत्र लगाकर नमाज़ियों का इस्तक़बाल किया।
माहे रमज़ान की रहमत, बरकत और मग़फिरत से भरे पवित्र महीने की विदाई का वक़्त आ गया है। इस साल खास संयोग से रमज़ान में 5 जुमे पड़ रहे है और संभावित दो अलविदा जुमे की नमाज़ अदा हो, जिससे रोजेदारों के दिलों में अलविदा का गम और भी गहरा हो गया। मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज़ के दौरान नम आँख में आंसुओं रहे सबने अल्लाह से नेक अमलों की कबूलियत, गुनाहों की मग़फिरत और आने वाले सालों में फिर रमज़ान की नेमतें पाने की दुआएं मांगीं।
कोतवाली की मोती मस्जिद के हाफ़िज़ चाँद खान का बयान:
“माहे रमज़ान अलविदा यह महीना हमें नमाज़, रोज़ा,तरावीह,नेकियों की ताकीद करता है। तरावीह के हर सजदे में 1500 नेकियां मिलती हैं, नफिल का सवाब फ़र्ज़ के बराबर और फ़र्ज़ का 70 गुना हो जाता है। अलविदा जुमे पर हम सबने दुआ की कि अल्लाह हमारी इबादतें कबूल फरमाए, गुनाह माफ़ करे और अगले रमज़ान तक हमें हिफ़ाज़त में रखे। अलविदा या माहे रमज़ान, दिल रो रहा है तेरी जुदाई पर।
सिविल लाइन मस्जिद नोमहला शरीफ़ के इमाम मुफ़्ती अब्दुल बाकी का बयान:
“रमज़ानुल मुबारक रहमत, मग़फिरत और नजात का महीना है। इस साल 5 जुमे और अलविदा की नमाज़ ने हमें याद दिलाया कि इबादत में लगातार बने रहना चाहिए। अलविदा जुमा पर हमने खुतबे में रमज़ान की फ़ज़ीलत बयान की और दुआ की कि अल्लाह हमारी रोज़ेदारी, तरावीह और दुआएं कबूल फरमाए। मस्जिदें रोज़ की तरह भरी रहीं, यही सिलसिला साल भर जारी रहे। अल्लाह सबको नेक तौफ़ीक़ दे। अलविदा माहे रमज़ान!
इस मौके पर नमाज़ियों से मुसाफा करते हुए बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक/समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने कहा कि”माहे रमज़ान हमें इबादत, नेकियों, सदक़े और इंसानियत की सीख देता है। अलविदा के इस मौके पर मैं सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि ज़रूरतमंदों की मदद करें, सहरी-इफ्तारी में जिस यरह पड़ोसियों का ख्याल रखा,हमेशा ही इसी तरह एक दूसरे का ख़्याल रखे।मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज़ का सिलसिला जारी रखें और एक-दूसरे का सहारा बनें। रमज़ान हमें सिखाता है कि भलाई के कामों में लगे रहें, किसी को तकलीफ न पहुंचाएं। अल्लाह हमारे रोज़े,दुआएं और नेक अमल कबूल फरमाए।
नोमहला शरीफ़ के नायब इमाम मौलाना हसन रज़ा पुर्नवी ने कहा ने कहा कि मस्जिदों और वज़ूख़ानों की साफ सफाई ने हर बन्दे को बढ़चढ़ हिस्सा लेना चाहिए।अल्लाह हमेशा अपना करम बनाएं रखेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिना रहमान ने किया क़ुरआन मुक़म्मल

Sat Mar 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : 14 वर्षीय आदिना रहमान, जो बरेली के खन्नू मोहल्ला की रहने वाली हैं और ( स्पेशल चाईल्ड) चल नही पाती हैं, ने कुरआन शरीफ को मुकम्मल (खत्म) कर लिया। यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी इबादत और लगन से यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement