Uncategorized

महाशिवरात्रि के पावन पवित्र त्योहार के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम में लगाया गया भंडारा-दविंदर बजाज

(पंजाब) फिरोजपुर 22 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     महाशिवरात्रि के पावन पवित्र अवसर पर फिरोजपुर के अलग-अलग मंदिरों में भंडारों की व्यवस्था की गई। श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर तूड़ी बाजार, श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान श्री दविंदर बजाज ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पंडित अरुण पांडे द्वारा विधिवत तरीके से पूजा अर्चना उपरांत भंडारा तैयार करवाया गया। और सरबत के भले की कामना की गई। सबसे पहले 21 ब्राह्मणों को प्रीति भोजन कराया गया। मंदिर कमेटी की ओर से उनको फल,दान दक्षिणा देकर रवाना किया गया। उपरांत नगर वासियों को पंडाल के अंदर भोजन कराया गया। सैकड़े नगर वासियों ने बड़ी ही श्रद्धा भावना से भोजन किया। मंदिर कमेटी के लगभग सभी सदस्यों ने लंगर वितरण करने में सहायता की। श्री रजनीश सेतीया वह उनकी टीम के सदस्यों और गांधीनगर के वॉलंटरीयों ने बड़ी श्रद्धा भावना से लंगर वितरण किया और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

   श्री दविंदर बजाज ने मंदिर कमेटी के सदस्यों लंगर वितरण करने वाले सदस्यों और श्रद्धा भावना से भंडारे का सेवन करने वालों का धन्यवाद किया। और कहा कि ऐसे आयोजन मंदिर में आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel