संगम ,प्रयागराज में भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि

पवन कालरा( संवाददाता)

बरेली : जिला काग्रेस कमेटी की ओर से मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम , प्रयागराज में हुई भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित करी
उसके बाद माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय जी को समबोधित ज्ञापन माननीय जिला अधिकारी जी की गैर अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट माननीय राजीव शुक्ला जी ने चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर आकर लिया ।
ज्ञापन से पूर्व उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम प्रयागराज में हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक ना तो मृतकों की सूची जारी की और ना ही घायलों की सूची जारी की गई जिससे किस घटना में मारे गए श्रद्धालु और घायल हुए श्रद्धालुओं के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वह अभी तक अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी सहयोग नहीं किया जा रहा है । कार्यवाहक जिला उपाध्याय दिनेश दद्दा ने कहा 100 करोड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ कुछ करोड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था करने में विफल साबित हुई हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं ।
कि जल्द से जल्द सरकार पूरी ईमानदारी के साथ सूची जारी करें ।
पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से कुंभ मेले की व्यवस्था करने में असफल रही है और इतनी बड़ी घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को तुरंत ही जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे देना चाहिए
उपस्थित कांग्रेस जनों में प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, कार्यवाहक जिला उपाध्याय दिनेश दद्दा, सुरेश बाल्मीकि, जिया उर रहमान, उल्फत सिंह कठेरिया, हरीश गंगवार, तीरथ मधुकर,पाकिजा खान, धीरज मधुकर , मो० जकी, ईमरान खान एडवोकेट, सतीश चन्द्रा, मुकेश बाल्मीकि, विनोद कुमार, फरहान खान , कमरुद्दीन सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, मो० परवेज , आबिद हुसैन एडवोकेट, विजय सिंह मसीह आदि काग्रेस जन उपस्थित रहें ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौसगंज विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय

Wed Feb 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गौसगंज में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद, गाँव की मुस्लिम महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 217/2024, सरकार बनाम अब्दुल आदि धाराओं […]

You May Like

advertisement