Uncategorized

मानसून सत्र के बाद विधान सभा ने बनाई कार्यक्रमों की लंबी योजना

कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जाएगी विधायी प्रारूपण की ट्रेनिंग।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन में की घोषणा।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 27 अगस्त : हरियाणा सभा विधान सचिवालय के साथ-साथ प्रदेश सरकार के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को विधायी प्रारूपण की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लोक सभा की तर्ज पर विधान सभा की एआई बेस्‍ड रिकॉर्डिंग व अनुवाद की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए लोक सभा की सहमति मिल चुकी है। यह घोषणा हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए की।
इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा विधान सचिवालय सेवा नियम 1981 में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के पूर्व विधि एवं न्याय सचिव डॉ. के.एन. चतुर्वेदी की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्हें हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वरिष्ठ विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘एक राष्ट्र-एक विधान मंडल’ के दृष्टिकोण के तहत तथा पटना सम्मेलन के प्रस्ताव के अनुसार भारत के संविधान के सिद्धांतों और विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। इसके लिए यूएलबी, पंचायती राज, सहकारिता, युवा, महिला, शिक्षा, डीआईपीआर विभागों के सहयोग से हरियाणा में राज्य स्तरीय सम्मेलन किए जाएंगे।
हरियाणा विधान सभा के सदस्यों की संसदीय कार्यों में सहायता देने के लिए अनुसंधान विंग को सुदृढ़ बनाया जाएगा। हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा की पत्रिका का प्रकाशन पुनः शुरू करने की भी घोषणा की। विधान सभा में डिजीटल एवं प्रिंट गैलरी स्थापित करने की भी योजना बनाई जा रही है। यूटी प्रशासन से इसके लिए अनुमति मांगी गई है। इस गैलरी में लोकतंत्र के अंतर्गत आनेवाली ससंदीय प्रणाली को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही एमएलए हॉस्टल का विस्तार तथा नई डिस्पेंशरी की योजना भी बनाई जा रही है।
टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग की अपील।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सभी विधायकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के सहयोग की अपील की है। कल्याण ने सदन को संबोधित हुए कहा कि हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। इस अभियान की सफलता के लिए सभी वर्गों का सहयोग नितांत जरूरी है। जनप्रतिनिधि के तौर पर विधायकों का समर्थन उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता पर प्रभावी व कारगर सिद्ध होगा। इसलिए हम सभी को जनता के हित में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन व इसकी रोकथाम के लिए जन-भागीदारी का अभियान चलाना चाहिए। इससे हम अपने प्रदेश को टीबी मुक्त हरियाणा बना सकेंगे।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें विधायक : हरविन्द्र कल्याण।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए विधायकों से जनता की उपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली में निरंतर सुधार एक अति-आवश्यक परन्तु कठिन और धीमी प्रक्रिया है। संसदीय प्रणाली के सुधारों के जनक विठ्ठलभाई जे. पटेल के समय से इस सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे भी सभी विधायकों के सहयोग से इन अच्छी परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति में सुधार आता है तो परिवार के हालात सुधारते हैं। इसी प्रकार जब संस्थाओं में सुधार आता है तो आमजन व प्रदेश की हालत सुधरती है। यह कार्य किसी एक की जिम्मेवारी या परीक्षा न होकर सभी का सामूहिक दायित्व है।
कल्याण ने कहा कि जनता ही यहां असली मालिक है। जनता ने अपने प्रतिनिधियों को चुनकर इस सदन में भेजा है। जनता हमारे प्रयासों के साथ-साथ हमारे आचरण का भी आंकलन करती है। इसलिए हम सभी को उनकी उपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा।
विस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर इस महान सदन में पक्ष-विपक्ष की विचारधाराओं का तथा सहमति-असहमति का निरन्तर टकराव रहेगा। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। यह खूबसूरती बनी रहनी चाहिए और अति उत्तेजना में तथा अपने किसी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के उद्देश्य से हम इसे खराब नहीं होने देना चाहिए। हमें खुद को नियमों, प्रक्रियाओं और स्वस्थ परम्पराओं से बांधे रखना होगा। हम सब मिलकर, दलों के नाते तथा इस महान सदन के सदस्य के नाते लोकहित को साधते रहें।
बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel