Uncategorized

देहरादून: कांग्रेस कार्य काल में अपनी मेहनत से हासिल की सफलता, अग्रवाल

देहरादून: कांग्रेस कार्य काल में अपनी मेहनत से हासिल की सफलता, अग्रवाल,
सागर मलिक

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैने अपने 55 साल के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। मुझे कुछ भी खैरात में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1968 में जब मैने कांग्रेस की सदस्यता ली तब आज बयानबाजी कर रहे नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि शायद कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ने पहली बार महाधिवेशन में भाग लिया। जब वह कांग्रेस में थे तो कई बार महाधिवेशन में गए और उसी के आधार पर इस बार के महाधिवेशन को निराशाजनक बताया था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व दिशाहीन हो चुका है। इसीलिए लोगों •का मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में कांग्रेस को फिर झटका लगेगा। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जब से कांग्रेस छोड़ी तब से कांग्रेस की स्थिति क्या हो गई यह किसी से छिपा नहीं है। अग्रवाल ने विधायक मदन बिष्ट की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना किए जाने को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार सभी विधायकों को समान भाव से देख रही है इसलिए विधायक बिष्ट ने सीएम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बेवजह बयानबाजी करने की बजाए यह सोचना चाहिए कि आज कांग्रेस से लगातार पलायन क्यों हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel