अग्रवाल वैश्य समाज की टीम हरियाणा में अपने अभियान को जारी रखेगी : राजेश सिंगला

अग्रवाल वैश्य समाज की टीम हरियाणा में अपने अभियान को जारी रखेगी : राजेश सिंगला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की टीम ने बनाई कुरुक्षेत्र में रणनीति।

कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि इस बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में राजस्थान के खाटू श्याम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मिले टिप्स पर चर्चा की गई एवं समाज की भविष्य के लिए रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि खाटू श्याम में समाज की जिला कुरुक्षेत्र टीम के समाज के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता सुमित हिन्दुस्तानी, जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, रमेश गर्ग, राजेश बंसल, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, विकास मित्तल, मंजू सिंगला, शैफाली गर्ग, नीलम गर्ग, सीमा गर्ग, तनीषा गर्ग, यश गर्ग व मनोज कुमार इत्यादि को समाजसेवा के बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया था। उनको यह सम्मान राजस्थान सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. सुभाष गर्ग व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
सिंगला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के अनुसार अग्रवाल वैश्य समाज को राजनीति में पीछे धकेला जा रहा है। जितनी हमारी जनसंख्या है, जितने हमारे वोट हैं, उस हिसाब से हमें मान-सम्मान राजनीति में नहीं मिल रहा है। अब राजनीति में अहम हिस्सेदारी के लिए अपना अभियान जारी रखेगा।
राजस्थान में कुरुक्षेत्र टीम को सम्मानित करते हुए राजस्थान सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. सुभाष गर्ग व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

Sat Aug 19 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 तीज पर नन्हे बच्चे झूले पर झूले तथा दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement