अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा तथा मैसी ने ब्रह्मसरोवर पर किया दीपदान

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा तथा मैसी ने ब्रह्मसरोवर पर किया दीपदान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा तथा मैसी ने 31 सौ दीपक जला किया दीपदान।

कुरुक्षेत्र, 5 दिसम्बर : गीता जयन्ती समारोह 2022 के समापन अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) द्वारा ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं मैसी के प्रधान विनय गुप्ता के नेतृत्व में 31 सौ दीपक जलाए। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के संरक्षक जंग बहादुर सिंगला, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जिला प्रधान अशोक गर्ग, प्रदेश संगठन सचिव कपिल मित्तल व मुनीश मित्तल, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सचिन सिंगला, योगेश गर्ग, अश्विनी जिन्दल, वरूण गुप्ता, दीपक सिंगला, सुमित गर्ग, संजीव गर्ग व विजय गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि महाभारत के युद्ध के समय कुरुक्षेत्र की रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया है उन्हीं उपदेशों का संकलन है श्रीमद भगवत गीता। वास्तव में यह उपदेशों का संकलन प्रश्न और उतर के रूप में है। अर्जुन कई प्रश्नवाचक चिन्हों के भंवर में फंसे हुए होते हैं और भगवान श्रीकृष्ण इन्हीं प्रश्नों का उत्तर देते हुए अर्जुन को इस चक्रव्यूह से बाहर निकालते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर दीपदान करना श्रेष्ठ माना गया है। उनकी संस्था हर वर्ष दीपदान करती है। इस के लिए उनकी संस्था के सदस्य अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष पूजन भी करते हैं।
ब्रह्मसरोवर के तट पर दीपोत्सव तथा रंगोली के अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸੋਢੀ ਨਗਰ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਅਤੇ ਬਚਾਓ ਲਈ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ</em>

Mon Dec 5 , 2022
ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸੋਢੀ ਨਗਰ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਅਤੇ ਬਚਾਓ ਲਈ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 05 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਸ਼ਾਹ ਡਾਕਟਰ ਰਤੇਸ਼ ਸਹੋਤਰਾ ਜੀ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਐਪੀਡੀਮੋਲੋਜਿਸ ਟ […]

You May Like

Breaking News

advertisement