अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, मैसी एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज ने ओपी जिंदल को किया नमन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, मैसी एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज ने ओपी जिंदल को किया नमन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

स्टील मैन ओपी जिंदल मशीनों से बात करते थे, कमाल के इंसान थे ओपी जिंदल : राजेश सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी), अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्टील मैन ओपी जिंदल की 20 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कुरुक्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि ओ.पी. जिंदल लौह पुरुष थे व कर्मवीर थे। उनका व्यक्तित्व धार्मिक, सामाजिक एवं दानी का रहा है। वो सब कुछ थे। एक सच्चा, ईमानदार, भारतीय, व्यापारी, जो एक आदर्श पुत्र, पति व पिता थे। वो सबका था, हमारा था और हम सबका चिरकाल तक रहेगा। सिंगला ने कहा कि स्टील मैन ओपी जिंदल मशीनों से बात करते थे। वे वास्तव में कमाल के समाज को प्रेरणा देने वाले इंसान थे। इस अवसर पर मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल ने कहा कि बाऊ जी जिन्हें लोग फरिश्ता कहते, क्या वह उन से कम था ? तूफानों से टकरा जाए, उसमें इतना दम था। लौह पुरुष थे बेशक फिर भी दिल पाया बच्चों सा, सरल, निष्कपट, निराभिमानी, सच में वह कुन्दन थे। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गुप्ता ने भी साथियों सहित श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्रवाल वैश्य समाज के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गर्ग ने कहा कि ओपी जिंदल उद्योगपति ही नहीं, वो इंजीनियर भी थे, संघर्षशील सिंह पुरुष थे। वो कार्यकर्ताओं के प्रति आदर भाव रखने वाले, अनूठे जनसेवक थे। इस अवसर पर  समाज सेवी सेवानिवृत्त प्राध्यापिका मंजू बाला सिंगला, कपिल मित्तल, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, विनय गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अजय गुप्ता, सचिन सिंगला, निशी गुप्ता, विपिन गर्ग, सुमित गर्ग, योगेश गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं उनकी धर्मपत्नी नमन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में मां भगवती को प्रसन्न करने तथा सर्वकल्याण के लिए सुंदर मंडप व हवन कुंड की हुई स्थापना

Tue Apr 1 , 2025
जयराम विद्यापीठ में मां भगवती को प्रसन्न करने तथा सर्वकल्याण के लिए सुंदर मंडप व हवन कुंड की हुई स्थापना। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दर्गा सप्तशती पाठ से स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति होती है : आचार्य प्रतीक। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में मां […]

You May Like

Breaking News

advertisement