अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने हरित कुरुक्षेत्र अभियान के तहत शुरू किया बीज वितरण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877

ममता की प्रतिमूर्ति हैं सावित्री जिंदल, उन का है अहम मार्गदर्शन : राजेश सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की माता जी व हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री तथा देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के सम्मान में उनकी संस्था द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हरित कुरुक्षेत्र अभियान के तहत ही अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों ने बीज वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। राजेश सिंगला ने बताया कि उपरोक्त अभियान के अंतर्गत लोगों को विशेषकर ऐसे सीड बाॅल वितरित किए जा रहे हैं। यह ऐसे बीज हैं जिन्हें कहीं भी धरती में डाल दिया जाए तो बरसात में उग कर सुंदर व आकर्षक पौधे तथा पेड़ बन जाते हैं। राजेश सिंगला ने कहा कि सांसद जिंदल की माता सावित्री जिंदल ममता व सरलता की प्रतिमूर्ति हैं।उनका अग्रवाल समाज को जनकल्याण कार्यों में हमेशा ही अहम मार्गदर्शन रहा है। सावित्री जिंदल के जन्मोत्सव पर भी समाज के लोगों ने सहयोग कार्यक्रमों की विशेष योजना बनाई। सावित्री जिंदल ने कुरुक्षेत्र के लोगों को अपने परिवार का सदस्य माना है। इसी लिए कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद स्व. ओम प्रकाश जिंदल की प्रेरणा से हर समय खड़ी रहती हैं। सावित्री जिंदल से मिलने वालों में थानेसर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, समाज सेवी निशी गुप्ता, शकुंतला देवी, मंजू सिंगला, रेणु सिंगला, डा. श्रेया अग्रवाल, अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री मुनीष मित्तल, सचिव कपिल मित्तल, विजय गर्ग, विपिन गर्ग, योगेश गर्ग, अजय गुप्ता, सचिन सिंगला, सुमित गर्ग, संजीव गर्ग, सुरेन्द्र प्रजापति, अजय गोयल, विनोद अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विकास मित्तल, गौरव मित्तल इत्यादि भी शामिल रहे हैं।
सावित्री जिंदल के साथ कुरुक्षेत्र के लोग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब कर सकेंगे कुरुक्षेत्र की पौराणिक अष्टकोसी यात्रा: धुमन सिंह

Fri Mar 21 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र नाभिकमल मंदिर से 28 मार्च को सुबह 4:30 बजे शुभारंभ होगा अष्टकोसी यात्रा का, 365 दिन श्रद्घालु कर सकेंगे यात्रा, वामन पुराण मेंं वर्णन है अष्टकोसी यात्रा के इतिहास का।केडीबी, सरस्वती बोर्ड, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शुरू होगी एतिहासिक यात्रा।बोर्ड के उपाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement