मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है तो आत्मा को नया जन्म देता है : महंत जगन्नाथ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की व शिवलिंग पर अभिषेक किया।

कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं शिवलिंग पर अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है, तब वह आत्मा को नया जन्म देता है। यह जन्म बाहर नहीं, भीतर घटता है। उन्होंने कहा कि सत्य की पहली किरण फूटती है। मनुष्य को खुद ही जीवन में सत्यता का अहसास होता है। इस अवसर पर श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (साध्वी प्रकोष्ठ) की प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीपक, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी, मुलखराज आनंद, रेखा आनंद, नीलम गुप्ता, राधे श्याम तथा मोहन सिंह इत्यादि भी पूजा में मौजूद रहे।   संतों के साथ महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भावाभिव्यक्ति में मौलिकता एवं स्पष्टता एक अच्छे वक्ता की पहचानः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Apr 21 , 2025
भावाभिव्यक्ति में मौलिकता एवं स्पष्टता एक अच्छे वक्ता की पहचानः प्रो. सोमनाथ सचदेवा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू में रोस्ट्रम प्रतियोगिता- वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित। कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : भावाभिव्यक्ति में मौलिकता एवं स्पष्टता एक अच्छे वक्ता की पहचान है। इसके साथ ही भावों की अभिव्यक्ति इस प्रकार हो […]

You May Like

advertisement