जयराम विद्यापीठ में आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

जयराम विद्यापीठ में आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यापीठ में आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता में जटिल से जटिल प्रश्नों का विद्यार्थियों ने दिया सरलता से जवाब।

कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न हुई पावन गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड हुए। इस अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों के शामिल विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने लायक थी। करीब 55 टीमों के छ: सौ विद्यार्थियों ने पहले गीता प्रश्नोत्तरी की लिखित परीक्षा में भाग लिया और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को गीता क्विज प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में विद्वानों द्वारा विद्यार्थियों से महाभारत युद्ध, भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा रामायण पर आधारित काफी जटिल प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने बहुत सरलता से दिया। प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनुपम शिक्षा निकेतन की टीम द्वितीय तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में डी.ए.वी. सेंचरी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर मौजूद जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने भी नन्हे बच्चों की प्रतिभा की खुले मन से सराहना की। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक भी पहुंचे। प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त आयुक्त टी.के. शर्मा, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह लोहार माजरा, सुरेंद्र गुप्ता, एस.एन. गुप्ता, के के कौशिक, खरैती लाल सिंगला, सुनील गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विभिन्न स्कूलों की टीमें तथा कार्यक्रम में जयराम संस्थाओं परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Tue Nov 29 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मिड डे मील वर्कर्स तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के […]

You May Like

Breaking News

advertisement