अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व्दारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर मनाई

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व्दारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर मनाई

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली :अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरेली स्मार्ट सिटी के स्मार्ट मेयर डॉक्टर उमेश गौतम उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री इंद्रदेव त्रिवेदी जी ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में सामूहिक 5 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण हुआ बरेली मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के जनक कहे जाते हैं उन्होंने बताया की बरेली में दीनदयाल उपाध्याय नाम से एक बड़ी कॉलोनी की स्थापना हुई है जिसको आज डीडी पुरम के नाम से जाना जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि जिस दिन उनकी मृत्यु हुई थी उस दिन वह बरेली से गए थे और रास्ते में ट्रेन में उनकी ह्रदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि कल दिनांक 12 फरवरी को उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन ट्रांजिट कैंप के सुभाष पार्क में आयोजित किया जा रहा है सभी ब्राह्मण बंधु अपना अमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर लवलेश पाठक अशोक उपाध्याय अरुण शुक्ला सुधीर शर्मा देवेंद्र शर्मा अनिल शुक्ला प्रमोद उपाध्याय भूपेंद्र प्रवीण भारद्वाज प्रखर पाठक अंशु शर्मा अजय उपाध्याय पुनीत त्रिवेदी बच्चन सारस्वत रामप्रसाद शर्मा डॉक्टर बीएस शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने किया ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरे विश्व वही देश एवं समाज उन्नति कर सकता है जो शिक्षा में आगे होगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat Feb 11 , 2023
पूरे विश्व वही देश एवं समाज उन्नति कर सकता है जो शिक्षा में आगे होगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 11 एकड़ में बनने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच कन्याओं के साथ आधार शिला रखी।जयराम […]

You May Like

Breaking News

advertisement