अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गीतों की बयार बही

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गीतों की बयार बही

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, महानगर शाखा के तत्वावधान में अध्यक्ष विष्णु स्वरूप भारद्वाज के सभागार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सबसे पहले प्रातः ध्वजारोहण विष्णु स्वरूप भारद्वाज द्वारा किया गया और महामंत्री विनोद कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय गान हुआ और उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र प्रेम की शपथ ली। इस अवसर पर मीरगंज तहसील के शहीद रामेश्वर दयाल की पत्नी श्रीमती मधुबाला का सम्मान सुनहरी माला, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह और सम्मानित धनराशि से किया गया। तत्पश्चात् देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति से पूर्व प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा द्वारा गायत्री मंत्र का वाचन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुति ने समां बांध दिया – हर ह्रदय तिरंगा हो हर जुबां तिरंगा हो आजादी तब सच्ची हर हाथ तिरंगा हो।। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, नितिन शर्मा, पुनीत त्रिवेदी, नीरज तिवारी और महामंत्री मुकेश शर्मा ने देशप्रेम राष्ट्र भक्ति और भारत भूमि की वंदना के गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महानगर शाखा की ओर से विष्णु स्वरूप भारद्वाज, प्रखर पाठक, शिवकुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद मिश्रा ने सामूहिक रूप से ” सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा ” की प्रस्तुति दी और उपस्थित लोग वाह- वाह कर उठे। रोचक और देशभक्ति की रचनायें देने वालों में वचन सारस्वत, देवकीनंदन शर्मा, नमो नारायण शर्मा, राष्ट्र दीप चतुर्वेदी और श्वेतांबर शर्मा प्रमुख रहे । स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम का सफल और रोचक क्षेत्र संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। सभी का आभार महामंत्री विनोद कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। – विशाल शर्मा, मंडल महामंत्री

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

37 वें पाँचाल महोत्सव का सफल आयोजन

Thu Aug 17 , 2023
37 वें पाँचाल महोत्सव का सफल आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : 77 वें स्वतंत्रता दिवस एवं 37 वें पाँचाल महोत्सव का जिला समारोह समिति और ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय कम्युनिटी हॉल में सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप […]

You May Like

Breaking News

advertisement